LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

जोधन महतो हत्याकांड का डुमरी पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • पुरानी दुश्मनी के कारण जितेन्द्र महतो ने जोधन महतो की कराई थी हत्या

गिरिडीह। जिले के डुमरी थाना पुलिस ने दस दिन पहले हुए जोधन महतो हत्याकांड का खुलासा करने में सफलता प्राप्त कर ली है। हत्याकांड के इस मामले में डुमरी पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं जिस लाठी से मृतक जोधन महतो की पीट-पीट कर हत्या की थी उस लाठी के साथ-साथ एक बाइक और पांच मोबाइल भी जब्त किया है। गिरफ्तार अपराधियों में डुमरी थाना इलाके के अंबाडीह गांव निवासी मेघलाल महतो, होरिल महतो, भरखर गांव निवासी जितेंद्र महतो, मंगलु आहार गांव निवासी तालेश्वर महतो शामिल है। उक्त जानकारी शुक्रवार को डुमरी थाना में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एसडीपीओ सुमित प्रसाद और थाना प्रभारी पवन कुमार ने दी।

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि मृतक जोधन महतो डुमरी थाना इलाके के घुठीयागढ़ा के भरखर गांव का रहने वाला था। वहीं 26 दिसंबर को उसका शव डुमरी थाना क्षेत्र के तेलवाखरा गांव के करडजोबरा पुल के नीचे पड़ा मिला था। एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने बताया की मृतक जोधन महतो की हत्या उसी के गांव के रहने वाले जितेंद्र महतो ने अपने साढू होरील महतो के सहयोग से कराया था। क्योंकि जोधन और जितेंद्र महतो के बीच पूर्व से ही विवाद चल रहा था। आरोपी जितेन्द्र महतो मृतक जोधन पर जादू टोना कर परेशान करने का आरोप लगाया था। जितेंद्र महतो ने अपने साढू होरील का सहयोग लिया और उसे 60 हजार में जोधन की हत्या करने की सुपारी दी। होरिल ने ही तालेश्वर महतो, मेघलाल महतो के सहयोग से जोधन महतो की हत्या कर उसके शव को पुल के नीचे फेंक दिया था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons