LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

कर्नाटक चुनाव में जनता ने भाजपा को नकारा: राजकुमार यादव

  • क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व विधायक ने पीड़ि़त परिवार को किया आर्थिक सहयोग

गिरिडीह। धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव शनिवार को गावां प्रखंड स्थित पिहरा का दौरा कर लोगों से मिले व जनसमस्याओं से अवगत हुए। भ्रमण के क्रम में वे राधेश्याम से मिलकर उनके बेटे की हुई मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहयोग दिया।

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों, कमरतोड़ महंगाई बेरोज़गारी, लोकतंत्र व संविधान पर हमला, राष्ट्रीय संपत्ति की निलामी व अडानी अंबानी से दोस्ती व भ्रष्टाचार से जनता तंग आ चुकी है। कहा कि 2024 में देश से भाजपा का जाना लगभग तय है। भाजपा द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने का षड़यंत्र रचा जा रहा है, वहीं देश को धर्म के नाम पर बांटने का भी प्रयास लगातार चल रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons