LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

समाहरणालय परिसर में लगा जनता दरबार

कोडरमा। समाहरणालय परिसर में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में उप विकास आयुक्त आर रॉनिटा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को समस्या समाधान के लिए निर्देशित किया। जनता दरबार में ग्राम नागरिको पंचायत चोपनाडीह के ग्रामीणों के द्वारा खाता नं 46, प्लांट न 458 रकव 3 डीसमिल, गैरमजरुवा जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर आवास निर्माण करने की शिकायत की। उप विकास आयुक्त ने अंचल अधिकारी मरकच्चो को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। चंदवारा प्रखंड के महथाडीह के ग्रामीणों ने सरकारी हैंडपंप के साथ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप लगाया। उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदवारा को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। तेतरियाडीह निवासी गौरी देवी, इंदरवा निवासी राम किशन यादव व कुशाहन निवासी मनया देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ देने को लेकर आवेदन दिया। मौके पर अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, जन शिकायत कोषांग नोडल पदाधिकारी अरुण सिंह व अनुसेवक दिनेश रजक मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons