LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जन कल्याण संगठन ने असहाय परिवार को दी खाद्य सामग्री

गिरिडीह। जन कल्याण संगठन के द्वारा लगातार जनसेवा का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को भी एक असहाय परिवार को मदद यथासंभव मदद की गई। संगठन के द्वारा एलपीजी से जलने से हुई मौत के बाद उसके असहाय परिवार को उसकी माली हालत को देखते हुए खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस संबंध में जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि देवरी प्रखण्ड के पर्वतूडीह गांव निवासी 36 वर्षीय सुधीर राणा धनबाद में मजदूरी का काम किया करते थे। लगभग एक माह पूर्व खाना बनाने के क्रम में एलपीजी गैस से वे 90 फिसदी जल गए थे। उनका इलाज धनबाद में ही किया गया लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण उन्हें घर ले आना पड़ा। बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिवार की माली हालत पूरी तरह खराब हो गई। कहा कि तत्काल परिवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है, आगे भी संगठन की ओर से हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान संजीव कुमार (गुड्डू), मुकेश राय, रामशंकर शर्मा, इतवारी राणा, मंजू देवी, गौतम राणा, प्रकाश राना, गजाधर पंडित, संजय कुमार, महादेव राणा, जगदीश राणा सहित अन्य सदस्य थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons