LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

जमुआ पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह के आठ अपराधियों को गिरफ्तार

  • आधा दर्जन बाइक किया बरामद

गिरिडीह। गिरिडीह के जमुआ थाना पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब एक साथ आठ बाइक चोर को पुलिस ने दबोचने में सफलता पाई है। जबकि आधा दर्जन दो पहिया वाहन के साथ एक ऑटो को भी बरामद किया है। जमुआ पुलिस को मिले इस बड़ी सफलता के बाद एसडीपीओ मुकेश महतो और थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया की गिरफ्तार अपराधियांे में सरिया के पावापुर गांव निवासी सुरेश यादव है। जबकि अन्य अपराधियो में पचम्बा के जगपतारी गांव निवासी सद्दाम अंसारी, पचम्बा के ही करहबारी निवासी भोला सिंह, दोभिडीह गांव निवासी आलमगीर अंसारी, सरिया के कोयरीडीह निवासी राजकिशोर साहू, भेलवाघाटी के मछली गांव निवासी सुधार साहू और पंकज साहू शामिल है।

एसडीपीओ ने बताया की इस बाइक चोर गिरोह का सरगना खुद सुरेश यादव है और पहले भी बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। कुछ दिनों पहले ही जेल से रिहा हुआ। एक इलाके से चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सुरेश यादव दूसरे जिले में फरार हो जाता था। बताया की गिरफ्तार अपराधियों में कोई चोरी करता था, तो कोई रिसीवर की भूमिका में था। चोरी के बाद एक दूसरे को बाइक दिया करता था।


लिहाजा, इस गिरोह के एक साथ आठ अपराधियांे के गिरफ्तारी से जमुआ थाना पुलिस को राहत मिली है। क्योंकि दुर्गा पूजा के दौरान एक बाइक की चोरी के बाद जमुआ पुलिस जांच में जुटी और पूरे मामले का खुलासा करने में सफल रही।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons