LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जमुआ मुखिया संघ ने बैठक कर सरकार के निर्णय का किया स्वागत

प्रशासी समिति गठन के लिए सरकार को दिया धन्यवाद

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड मुखिया ने पंचायत में प्रशासी समिति गठन हेतु सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। शनिवार को जमुआ मुखिया संघ के द्वारा पंचायत भवन हरला में संघ के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें झारखंड सरकार के द्वारा पंचायत में प्रशासी समिति बनाये जाने के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के द्वारा पिछले चार माह से संघ सरकार से चुनाव कराने का आग्रह किया किन्तु कोविड के कारण चुनाव नहीं हो सका। इस कारण हमलोगो ने मध्य प्रदेश के तर्ज पर झारखंड में भी प्रशासी समिति गठन करने का अनुरोध किया। जिसे सरकार ने स्वीकार कर झारखंड के आम नागरिक के हित में सराहनीय कार्य किया है।
मौके पर जिला प्रवक्ता रमेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि चुनाव टलने से बिचैलिया हावी हो जाता और आम लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए प्रखण्ड मुख्यालय का चक्कर काटना पड़ता। जबकी पिछले 10वर्षों से पंचायत में बहुत सराहनीय कार्य किया है। स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री आवास मनरेगा आदि अनेक प्रकार के कार्य पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से ही सफल हो सका। मौके पर चीना खान, दिनेश मण्डल, गीता देवी, भागिरथ रविदास, रोहित दास, दुखी महतो, जलाल अन्सारी आदि ने अपना विचार रखा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons