LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के जमुआ मंे मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज, सैंपल पुणे भेजने की तैयारी

गिरिडीहः
गिरिडीह के जमुआ प्रखंड में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ विभाग में हड़कप मच गया। हड़कप मचने का बड़ा कारण यह भी है कि गिरिडीह स्वास्थ विभाग से 15 चिकित्सकों के तबादला कर दिया गया है। जबकि पंाच ही नए चिकित्सक जिले को मिले है। लिहाजा, स्वास्थ विभाग अब इस बात को लेकर परेशान है कि अगर कोरोना संक्रमण बेकाबू रफ्तार जिस तेजी के साथ बढ़ रही है और दुसरी तरफ जिले में 22 वर्षीय युवक मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मरीज पाया गया है। अगर दोनों संक्रमणों का खतरा बढ़ता गया। तो हालात को काबू कर पाना मुश्किल हो जाएगा। इधर जमुआ के प्रखंड मुख्यालय में मिले मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज के मिलने की पुष्टि सिविल सर्जन डा. शिवप्रसाद मिश्रा ने कहा कि फिलहाल स्पस्ट नहीं कहा जा सकता है युवक वाकई मंकीपॉक्स से संक्रमित है। लिहाजा, उसके सैंपल को जांच करने के लिए पुणे के नेशनल वॉयरोलॉजी इन्स्टीच्यूट भेजा जा रहा है। क्योंकि तीन दिन पहले युवक जमुआ के स्वास्थ केन्द्र पहुंचा था। उसकी तबीयत अत्यधिक खराब थी, तो जमुआ के प्रखंड चिकित्सक पदाधिकारी डा. राजेश दुबे को युवक ने जब दिखाया। तो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने युवक को मंकीपॉक्स के लक्षण होने की बात कहा। और मामले की जानकारी स्वास्थ विभाग को दिया। इस दौरान उसका सैंपल कलेक्ट कर पुणे भेजने की प्रकिया की जा रही है। और युवक को घर पर रहकर अकेले रहने का सुझाव दिया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons