अनंत चतुर्दशी को लेकर जैन समाज ने निकाली शोभा यात्रा
- रथ पर भगवान आदिनाथ की मूर्ति के साथ भक्तों ने किया शहर भ्रमण
- मंदिरों और घरों में भी भगवान अनंत की हुई पूजा
- भक्तो ने बांहों में किया अनंत डोर को धारण
गिरिडीह। अनंत चतुर्दशी के मौके पर शुक्रवार को सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। अनंत चतुर्दशी के मौके पर निकले शोभा यात्रा के साथ ही दस दिनों तक चलने वाले दशलक्षण प्रत्युषण पर्व का समापन भी बड़े धूमधाम के साथ हुआ। पहले जैन मंदिर में जहां कई अनुष्ठान किए गए। वहीं दोपहर में शोभा यात्रा निकाला गया। इस दौरान शोभा यात्रा में एक भव्य रथ में भगवान आदिनाथ के मूर्ति को सजाकर शहर भ्रमण कराया गया। रथ को खींचने वाले भक्तो की भीड़ भी पूरे उत्साह के साथ रथ को खीच रही थी। बड़ा चौक के जैन मंदिर से निकल कर शोभा यात्रा इस दौरान शहर के कई हिस्सों का भ्रमण की। शोभा यात्रा में शामिल भक्तो की भीड़ भगवान आदिनाथ का जयकारा लगाते हुए चल रही थी। जबकि महिलाओं द्वारा कई भजन भी गाए जा रहे थे।

शोभा यात्रा में अशोक जैन, अजय जैन, ज्ञानचंद सेठी, महेश जैन, अरिहंत जैन, धीरज जैन, अंकित जैन, प्रदीप जैन, समेत कई शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर अनंत चतुर्दशी को लेकर ही भगवान अनंत की पूजा भी घरों के साथ मंदिरों में किया गया। मौके पर भक्तो ने भगवान अनंत की पूजा करने के साथ उनका आवाहन किया और अपने अपने बाहों में भगवान अनंत के रूप में अनंत डोरा भी बांधा।