LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

भाजपा जिला कमिटी बनने के बाद नहीं थम रही अंदरूनी कलह

जिलाध्यक्ष के खिलाफ 8 दिसबंर को पार्टी कार्यालय में धरना देगें नाराज कैडर

गिरिडीह। भाजपा के गिरिडीह कमेटी के अदुंरुनी कलह ने पार्टी के बचे-बचाएं वजूद को दांव पर लगा दिया है। जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुहिम छेड़े पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं केे तेज होते बगावत ने पार्टी अधिकारियों की परेशानी बढ़ा दी है। जिलाध्यक्ष के खिलाफ गांडेय कमेटी ने नए आंदोलन की रुपरेखा तैयार करते हुए आठ दिसबंर को पार्टी के जिला कार्यालय में धरना देने का निर्णय लिया है। रविवार को ही गांडेय के कार्यकर्ताओं ने बैठक करते हुए आंदोलन की घोषणा की।

सांसद, विधायक व प्रदेश नेतृत्व की चुप्पी पर भी निकाली भड़ांस

बैठक में जयमंगल राय, भागीरथ मंडल, राजेश वर्मा, महेन्द्र वर्मा, रामभज्जू देव, रंजन सिन्हा, अनिल साव, अशोक साव, घनश्याम वर्मा, विकास वर्मा, संजय देव, जीतन तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, महेन्द्र मंडल समेत कई भाजपाई शामिल हुए और जिलाध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन तेज करने की बात कही। यही नही बैठक में शामिल पार्टी के पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं में प्रर्देश नेत्तृव के साथ सांसद-विधायक और पूर्व सांसदो और विधायकों के प्रति भी नाराजगी दिखी। इन कार्यकर्ताओं ने सांसद-विधायकों पर भड़ास निकालते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष की मनमानी पर कोई कुछ नहीं बोल रहा। जबकि सांसद और विधायक सिर्फ कार्यकर्ताओं के बलबूते चुनाव जीतते है।
कार्यकर्ताओं ने प्रर्देश नेत्तृव पर भड़ास निकालते हुए कहा कि कोई फैसला नहीं होने पर समर्पित कार्यकर्ता अपना निर्णय लेकर सोये हुए प्रर्देश नेत्तृव को जगाने में सक्षम है। फिलहाल आठ दिसबंर को जिलाध्यक्ष व जिला कमेटी के खिलाफ नाराज कार्यकर्ताओं के आंदोलन का शंखनाद है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons