LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

ठंड को देखते हुए वार्ड पार्षद ने गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण

  • कंबल पाकर खुश हुए लोग, कहा ठंड से मिलेगी राहत

गिरिडीह। नगर निगम क्षेत्र के मोहनपुर आंगनबाड़ी के पास बढ़ती ठंड को देखते हुए शुक्रवार को वार्ड नंबर 5 के वार्ड पार्षद नूर अहमद के द्वारा गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों को कंबल दिया गया।

मौके पर वार्ड पार्षद नूर अहमद ने बताया कि नगर निगम के द्वारा और गिरिडीह के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वारा कंबल उपलब्ध कराया गया था। साथ ही अपने निजी फंड से भी कंबल खरीद कर लगभग 500 लोगों के बीच में वितरण कर रहे हैं। ताकि ठंड में किसी तरह से लोगों को कोई परेशानी न हो।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान चांद रसीद, मुख्तार अंसारी, नसीम अंसारी, मोहम्मद इस्लाम अंसारी, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद आलम, मोहम्मद सरफराज, दिलीप दास, ललिता देवी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons