LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

ठंड को देखते हुए तैलिक साहू सभा ने बिरनी प्रखंड के कई गांवों में किया कंबल वितरण

  • ग्रामीणों के बीच बांटे गए करीब चार सौ कंबल

गिरिडीह। गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा शुक्रवार को बिरनी प्रखंड के जनता जरीडीह, सिमराढाब पंचायत भवन पलौन्जिया तथा भरकट्टा बाजार में करीब 400 से अधिक लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान सभा के संरक्षक द्वारिका प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद साहा, व्यवसायिक मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार साहू,प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच जाकर उन्हें कंबल दिया।

मौके पर उपस्थित सभा के जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने कहा कि हमारा समाज प्रत्येक वर्ष जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड के मौसम में कंबल का वितरण करती है। इस वर्ष भी जिले के 7 प्रखंडों के 50 पंचायतों में कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि हमारा समाज कंबल वितरण के साथ-साथ कई सामाजिक कार्य करती है।

प्रखंड सचिव लालमणि साहू, मुखिया प्रतिनिधि सुखदेव साहू, मुखिया सावित्री देवी बांगरा कला पंचायत, भुनेश्वर साहू, राज मनिया पंचायत आदित्य साहू, दिनेश साव, गुरुदेव प्रसाद, सिरमाडीह निवासी बानो साव, गिरधारी साव, दीपक कुमार, बबलू साव, सुनील साव, अजय साव सहित साहू समाज के कई लोग उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons