LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गांवा के पंडरिया गांव में विवाहिता का संदेहास्पद हालात में शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

गिरिडीहः
गिरिडीह के गांवा थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव में 20 वर्षीय विवाहिता का शव संदेहास्पाद हालात में पाया गया। मृतिका पूजा देवी की हत्या का आरोप मायके वालों ने ससुराल पक्ष वालों पर लगाया है। गांव के राजेश यादव की पत्नी पूजा देवी का शव उसके ससुराल में ही जमीन पर संदेहास्पाद हालात में मिला। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी सुरज कुमार भी घटनास्थल पहुंचे। और मृतिका के मायके वालों को खबर दिया। शव का हालात ही बता रहा था पूजा की हत्या हुई है। क्योंकि मृतिका के मुंह से झाग निकल रहा था। जानकारी मिलने के बाद जब पूजा के मायके वाले उसका ससुराल पहुंचे। तो देखा कि उनकी बेटी का शव जमीन पर पड़ा हुआ है। पूजा के पिता कमलेश यादव ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2017 में शादी के बाद बेटी और दामाद राजेश के साथ सब कुछ बेहतर चल रहा था। लेकिन कुछ दिनों बाद से ही बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। क्योंकि बेटी से चार लाख नगद समेत बाईक की मांग की जाने लगी। यही नही दामाद राजेश यादव के साथ पूजा के भैंसूर रामदेव यादव, गोतनी उसे प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। इसी क्रम में मंगलवार की देर रात पूजा के पिता को पहला काॅल बेटी के तबीयत अधिक खराब होने की जानकारी मिली। जबकि देर रात ही गांवा थाना पुलिस से बेटी के मौत की जानकारी मिली। इधर परिजनों के पहुंचने के बाद गांवा थाना पुलिस ने पूजा का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि पूजा पति समेत सभी फरार बताएं जा रहे है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons