LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पीरटांड़ के गम्हरिया गांव में सनकी शराबी पति ने टांगी से वार कर की पत्नी की हत्या

  • पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, शराब के नशे में पत्नी से हुई थी नोक झोक

गिरिडीह। पीरटांड़ खुखरा थाना इलाके के गम्हरिया गांव में निर्दयी पति ने सोते वक्त अपनी पत्नी मुलिया देवी को टांगी से मारकर हत्या कर दिया। घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। देर रात ही खुखरा थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद दूसरे दिन मंगलवार की सुबह पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी पति अर्जुन महतो को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों भी कहना था की मृतका मुलिया देवी ही अपने आरोपी पति अर्जुन का सारा ध्यान रखती थी। पैसे कमाकर पति को दिया करती थी और आरोपी शराब के नशे में रहता था। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

जानकारी के अनुसार मृतका मुलिया देवी आरोपी अर्जुन महतो की दूसरी पत्नी बताई जा रही है। जबकि उसकी पहली पत्नी की मौत पहले ही हो गई थी। दूसरी शादी आरोपी ने मृतका मुलिया देवी से किया था। खुखरा थाना पुलिस की माने तो सोमवार की देर रात भी आरोपी शराब पीकर घर लौटा, इस दौरान दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पति को चिल्लाते देख कर मृतका सोने के लिए चली गई। रात करीब 12 बजे आरोपी अर्जुन महतो ने सोई हुई पत्नी मुलिया देवी पर टांगी से वार कर हत्या कर दी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons