तीन राज्यों में मिली प्रचंड जीत की खुशी में भजपाईयों ने निकाला विजय जुलूस
- आतिशबाजी कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी विदाई
गिरिडीह। राजस्थान, मध्यप्रदेश छत्तिसगढ़ सहित तीन राज्य में बीजेपी की प्रचंड जीत की खुशी में तिसरी प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिसरी में विजय जुलूस निकाल कर खुशी जाहिर की। तिसरी गांधी मैदान से तिसरी चौक तक पैदल मार्च की। इस दौरान तीन राज्यों में शानदार और प्रचंड जीत को लेकर तिसरी में भाजपा के कार्यकर्ता उत्साह के साथ नाचते दिखे और जमकर आतिशबाजी भी की गई। भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद की नारा लगाया गया।
जुलूस में भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में तीन राज्य में जीत दर्ज हुई है। भाजपा हमेशा हर वर्ग के लोगांे के हित के लिए कार्य करती है। भाजपा नेता सुनील साव ने कह तीनो राज्यों में कमल खिला है आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली जीत होगी। तीनो राज्यों के आए नतीजे के बाद आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और एक दूसरे के साथ खुशियां मनाई।
मौके पर तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित, हरीश प्रसाद साह, जानकी यादव, नरेश यादव, आजसू नेता नारायण यादव, पंकज साह, संतोष सिंह, अनिल शर्मा, ब्रह्मदेव विश्वकर्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।