ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह की छह लड़कियों कर दिखाया कमाल, तीन ने जीता गोल्ड तो एक ने सिल्वर मेडल
गिरिडीहः
कोडरमा के केबी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पहले राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह की छह युवतियों ने भी जबरदस्त बाजी मारी है। प्रतियोगिता में तीन गोल्ड मैडल समेत छह पदक जीतकर लौटी गिरिडीह की लड़कियों का स्वागत भी रविवार को उसी जबरदस्त अंदाज में खेल पदाधिकारी अमित कुमार और ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित कुमार स्वर्णकार ने संयुक्त रुप से किया। पहली बार हुए राज्य स्तरीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह की छह लड़कियों ने परचम लहराया। उनमें कृतिका बर्मन, काव्या और नव्या ने गोल्ड मेडल जीता। जबकि अर्पिता स्वर्णकार ने सिल्वर मेडल तो पल्लवी और तनीषा कांस्य पदक पर कब्जा जमाने में सफल रही। गोल्ड मेडल जीतने वाली तीनों लड़कियां कृतिका, नव्या और काव्या सिंह अब गिरिडीह से झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व नेशनल चैपिंयनशीप के लिए करेगी। इधर शानदार तरीके से हुए छह खिलाड़ियों के स्वागत को लेकर जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जिला खेल विभाग की और से जल्द ही इनके सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन करेगा। क्योंकि छह लड़कियों ने अपने मेहनत के बलबूते जिले को एक मुकाम तक पहुंचाने के साथ पहचान दिलाई है। और ऐसा कम मौका होता है जब खिलाड़ी खुद के बलबूते जिले को गोल्ड, सिल्वर तक सिर्फ स्पोस्र्टस जगत तक दे सकती है।