तिसरी के पालमो में छात्रा ने पंखे से झुलकर की आत्महत्या
गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र के पालमो गांव के रामेश्वर राय की छोटी बेटी आरती कुमारी ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका अग्रवाल उच्च विद्यालय में नवम वर्ग की छात्रा थी। घटना के समय मां गीता देवी नदी गई हुई थी। ज बवह नदी से लौटी तो देखी की घर के अंदर कमरा बंद है। आवाज लगाने पर जब कोई आवाज नही आई तो दरवाजा को तोड़कर कमरे में जब लोग घूसे तो देखा की पंखा में साड़ी के सहारे छात्रा का शव झूल रहा था। परिजनों ने छात्रा के शव को पंखे से उताकर अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी। मृतका छः भाई बहन में सबसे छोटी थी। घटना के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है की मृतका के पिता और दोनों भाई प्रदेश में मजदूरी करते है। बड़ी तीनो बहन की शादी हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गड़कुरा मुखिया इंब्राहिम अंसारी सहित कई ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे। पुलिस को सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु परिहारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर जांच में जुट गए है।