निमियाघाट में पति ने पहले पत्नी को जहर देकर किया मारने का प्रयास, फिर खुद भी ट्रैन के सामने कूद कर दिया जान
गिरिडीहः
बच्चा नहीं होने और आर्थिक तंगी से गुस्साएं पति ने बुधवार की सुबह पहले पत्नी को जहर देकर मारने का प्रयास किया। और उसके बाद पति कालेशवर महतो ने ट्रैन के आगे कूदकर जान दे दिया। घटना के बाद कालेशवर महतो की पत्नी रंजू देवी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज रांगामाटी स्थित क्षितिज अस्पताल में चल रहा है। गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई यह घटना पूरे दिन चर्चा का विषय रहा। फिलहाल जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जानकारी लेने में जुट गई है। तो पूरे मामले में नजर भी रखे हुए है। वैसे पुलिस के जांच में घटना की वजह दोनों ही निकल कर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार निमियाघाट थाना क्षेत्र के खैराटुंडा के मटियाबेड़ा गांव निवासी कालेशवर महतो की शादी 20 साल पहले बगोदर थाना क्षेत्र के सुदुरुटांड गांव निवासी रंजू देवी के साथ हुआ था। लेकिन शादी के 20 साल बाद भी बच्चा नहीं होने के कारण कालेशवर महतो अपनी पत्नी रंजू देवी को प्रताड़ित कर रहा था।

पुलिस के शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि कालेशवर पत्नी को इसलिए प्रताड़ित करता था कि रंजू उसे छोड़ कर चले जाएं। और वह दुसरी शादी कर लें। लेकिन जब रंजू घर और पति कालेशवर महतो को छोड़कर नहीं गई। तो बुधवार की सुबह कालेशवर ने पहले खाने के किसी समान में पत्नी को जहर देकर मारने का प्रयास किया। इस दौरान पत्नी हालात खराब होते देख कालेशवर ने सुसाईड करने का निर्णय लिया। और पत्नी को उसी हालत में छोड़कर कालेशवर पारसनाथ स्टेशन के पूर्वी छोर पर एडवांस सिग्नल के समीप रेल लाईन में गया-धनबाद पैसेजंर ट्रैन के आगे कूदकर जान दे दिया। हालांकि कालेशवर को कूदते हुए ट्रैन के चालक ने देख लिया था। और लिहाजा, चालक ने पारसनाथ स्टेशन प्रबंधक को घटना की जानकारी दिया। जानकारी के अनुसार मृतक खेती करने के साथ मजदूरी भी किया करता था।