LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

चालीस लाख गबन मामले में सन्नी वाधवा गिरफ्तार, भेजा जेल

  • पंजाबी मुहल्ल्ला निवासी कारोबारी राजन सिंह ने इसी साल दर्ज कराई थी प्राथमिकी

गिरिडीह। चालीस लाख गबन के आरोप में गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने शहर के कारोबारी सन्नी सिंह वाधवा को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी सन्नी वाधवा शहर के मकतपुर के लोहार गली के रहने वाले है, लेकिन नगर थाना पुलिस ने सन्नी वाधवा को धनबाद से उस वक्त गिरफ्तार किया। जब सन्नी वाधवा धनबाद रेलवे स्टेशन से हमसफर एक्सप्रेस से उतरा ही था। जबकि पुलिस उसके मोबाइल का लोकेशन ट्रेस करते हुए उस तक पहुंचा और उसे गिरफ्तार कर नगर थाना लेकर आई।

जानकारी के अनुसार सन्नी वाधवा के खिलाफ शहर के ही पंजाबी मुहल्ल्ला निवासी कारोबारी राजन सिंह ने चालीस लाख गबन का केस इसी साल दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच भी किया और आरोपी को गबन का दोषी पाया। जानकारी के अनुसार आरोपी सन्नी पर कमिटी खेलने के दौरान चालीस लाख गबन का आरोप राजन सिंह द्वारा लगाया गया था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons