LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के तिसरी के कन्हाई जंगल के पत्थर खदान में छापेमारी, भारी मात्रा में विष्फोटक बरामद

अवैध तरीके से संचालित हो रहा था खदान, कोडरमा के एक व्यक्ति समेत तीन लोग कर रहे थे संचालन

गिरिडीहः
गिरिडीह के तिसरी के कन्हाई जंगल के पत्थर खदान में छापेमारी कर मंगलवार को पदाधिकारियों ने बड़े पैमाने पर विष्फोटक पद्धार्थ जब्त किया। धनवार एसडीएम धीरेन्द्र सिंह और एसडीपीओ मुकेश महतो के नेत्तृव में मांइस इन्सपेक्टर अभिजीत कुमार समेत तिसरी थाना पुलिस भी इस दौरान छापेमारी में शामिल था। वैसे छापेमारी तो दोपहर से शुरु हो चुका था। लेकिन कन्हाई जंगल सूनसान और तिसरी प्रखंड मुख्यालय से काफी दूर रहने के कारण आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी कि पदाधिकारियों की छापेमारी कन्हाई जंगल के पत्थर खदान में चल रहा है। शाम ढलने के बाद छापेमारी की जानकारी फैली। जानकारी के अनुसार तिसरी के कन्हाई जंगल में संचालित पत्थर खदान में जिस वक्त विष्फोट कर अवैध खनन किया जा रहा था। उसी वक्त पदाधिकारियों की टीम छापेमारी के लिए खदान में घुसी। और बड़े पैमाने पर खदान से जिलेटीन जब्त किया। जबकि छापेमारी के दौरान खदान से दो पोकलेन और तीन ट्रैक्टर भी जब्त किए गए। जिसमें एक पोकलेन खराब हुआ, तो उसे 100 फीट भीतर खदान से बाहर निकालने में पसीने छूट गए। इतना ही नही खदान से अवैध खनन कर तीनों ट्रैक्टरों में पत्थरों को लोड किया जा रहा था।

लिहाजा, पदाधिकारियों ने जिलेटीन के साथ दो पोकलेन और तीनों ट्रैक्टरों को जब्त किया। छापेमारी के दौरान पदाधिकारियों को जानकारी भी मिला कि कन्हाई जंगल का यह पत्थर खदान पूरी तरह से अवैध था, जिसका कोई लीज किसी के नाम नहीं था। लेकिन पिछले एक माह से अवैध खनन जरुर चल रहा था। फिलहाल एक माह में 500 सौ टन तक पत्थरों का अवैध खनन हो पाया था। छापेमारी के दौरान यह भी काफी हद तक स्पस्ट हुआ कि कन्हाई जंगल के इस पत्थर खदान को तीन लोग मिल कर संचालित कर रहे थे। जिसमें एक व्यक्ति कोडरमा से तो दुसरा धनवार के एक व्यक्ति और तिसरी के एक माफिया का भी नाम सामने आया। लेकिन पदाधिकारी फिलहाल कुछ बताने से इंकार कर रहे थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons