LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

भीषण गर्मी में व्रतियों ने नहाय-खाय के प्रसाद के साथ गिरिडीह में शुरु किया महापर्व चैती छठ पूजा

गिरिडीहः
भीषण गर्मी के बीच चार दिवसीय कठिन अनुष्ठान और लोकआस्था के साथ सूर्यापासना का महापर्व चैती छठ पूजा मंगलवार से शुरु हुआ। पहले दिन नहाय-खाय के साथ शुरु हुए इस महापर्व का उत्साह हर वैसे घरों में दिखा। जो पूरे विधी-विधान के साथ 36 घंटे के निर्जला उपवास के बीच आस्था के इस महापर्व की शुरुआत किए थे। पहले पहर से ही व्रति और उनके परिवार के सदस्य नहाय-खाय का प्रसाद कद्दू भात बनाने की तैयारी में जुट गए थे। इस दौरान हर एक व्रतियों ने सबसे पहले अपने घर के करीब जलस्त्रोत नदी में स्न्नान किया। और नहाय-खाय की कामना के साथ डूबकी लगाई। इसके बाद व्रति नहाय-खाय का प्रसाद बनाने जुट गए। वहीं दोपहर बाद नहाय-खाय का प्रसाद ग्रहण करने कई श्रद्धालु पहुंचे, और अटूट आस्था के साथ प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर एक-एक व्रतियों के घर महापर्व छठ के कई लोकगीत भी श्रद्धालुओं के कानों में मिश्री घोल रहा था। भीषण गर्मी के बीच शुरु हुए इस कठिन व्रत को लेकर व्रतियों का सहयोग उनके परिवार के सदस्य भी करते दिखें। कोई पूजन स्थल की सफाई में जुटा था। तो कोई प्रसाद बनाने की तैयारी में। कमोवेश, आस्था और श्रद्धा का नजारा पहले दिन से ही दिखना शुरु हो गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons