LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के आजाद नगर में बच्चों के विवाद में दो पक्ष में तकरार, पुलिस पहुंची मौके पर

गिरिडीहः
शहर के बीबीसी रोड आजाद नगर में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में बच्चों की लड़ाई में मामूली विवाद हो गया। मामला मारपीट और या किसी रुप में लेने से पहले ही जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह नगर थाना की पुलिस वहां पहुंच गई। तो इस दौरान डीएसपी संजय राणा और सदर एसडीपीओ अनिल सिंह के साथ नगर थाना प्रभारी राम नारायण चाौधरी भी पुलिस जवानों के साथ आाजद नगर पहुंच गए। लिहाजा, विवाद बढ़ने से पहले दोनांे पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। सदर एसडीपीओ और डीएसपी ने दोनों पक्ष के लोगों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों की लड़ाई को बेवजह तूल देने का कोई मतलब नहीं। आपस में बैठ कर भी समाधान निकाला जा सकता है। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद दोनों पक्ष के लोग शांत भी हो गए। जानकारी के अनुसार दो बच्चे अपने समूह के साथ खेल रहे थे, जिसमें दोनों बच्चे आपस में उलझ पड़े। और इसी बात को लेकर विवाद दो पक्षों के बीच बढ़ गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons