LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

प्रेम प्रसंग में पड़कर युवक ने पेड़ से लटकर दी जान

  • मां ने पोसटमार्टम के लिए शव देने से किया इंकर, वापस लौटी पुलिस

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के चिलगिली गांव के आदिवासी टोला में घर से थोड़ी दूर बेल के पेड़ पर साड़ी के फंदे में झूल कर मनीष मुर्मू नामक 18 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। बेल पेड़ पर साड़ी से झूलते हुए मृतक को ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह को देखा और परिजनों को जानकारी दी। इस घटना से परिजन काफी मर्माहत है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि मृतक की मां ने शव को घर के अंदर रखकर पोस्टमार्टम करने से मना करने लगी। इस दौरान तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, आदिवासी नेता सोनू हेमब्रॉम, तिसरी मुखिया किशोरी साव ने काफी समझाया और कहा कि सरकारी लाभ मिलेगा। लेकिन मृतक की मां रनिया ने बिलखते हुए कहा कि पंद्रह वर्ष पहले घंघरी कुरा में ट्रेक्टर दुर्घटना में मेरे पति शिबू मुर्मू की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद भी कुछ नही मिला। पोस्टमार्टम से कुछ नही मिलता है और न ही वह किसी पर कोई आरोप लगा रही है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष से लिखित में लेकर लौट गए।

मृतक मनीष के एक बड़ा भाई और बहन है। बताया जाता है की मृतक मनीष प्रेम प्रसंग के मामले में जान दे दिया। मृतक पंडना टांड़ स्कूल में दो साल पूर्व पढ़ने के बाद छोड़कर अपने मां के साथ घर गृहस्थी में सहयोग करता था। वहीं बड़ा भाई प्रदेश में काम करता है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons