LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

सरिया में आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर पेट्रोल छिड़कर जलाया, हालात गंभीर

  • मामले की जांच में जूटी पुलिस

गिरिडीह। सरिया थाना क्षेत्र में पुराने विवाद ने दो भाइयों को एक दूसरे के खून का प्यासा बना दिया। हालात ऐसा बना कि एक भाई ने दूसरे भाई को पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया। हालांकि आग लगने से जख्मी विजय राम की हालत अब भी गंभीर बना हुआ है और धनबाद के एक निजी हॉस्पिटल में विजय राम का इलाज चल रहा है। इसी क्रम में घटना की जानकारी मिलने के बाद सरिया थाना प्रभारी अनीश पांडे भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है। घटना का कारण फिलहाल सामने नही आया है।

थाना प्रभारी की माने तो जख्मी विजय राम के परिवार वालों की ओर से कोई आवेदन नही आया है। घटना सरिया के कोरीडीह गांव का है और बुधवार की सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुराने विवाद को लेकर सरिया के कोरीडीह गांव में अजय राम का अपने सगे भाई विजय राम के साथ जमकर विवाद हुआ। इसके बाद गुस्साए अजय राम ने विजय राम पर पेट्रोल छिड़क दिया और माचिस मार दिया। जिससे विजय राम बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद उसे सुबह में ही परिजन बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले गए। जहां अब भी विजय राम की हालत गंभीर बनी हुई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons