LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

अवैध संबध के शक में तिसरी में पति ने पत्नी को किया धारदार हथियार से जख्मी

गिरिडीहः
गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के पंचरुखी गांव में अवैध संबध का आरोप लगाकर पति ने टांगी से वारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद जख्मी महिला हेलेन शीला मुर्मु को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां अब भी हेलेन शीला मुर्मु का इलाज चल रहा है। फिलहाल तिसरी पुलिस ने आरोपी पति मनोज हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पंचरुखी गांव निवासी मनोज हांसदा को पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी हेलेन शीला मुर्मु के साथ गांव के किसी और के साथ अवैध संबध का शक था। लिहाजा, सोमवार की अहले सुबह इसी शक को लेकर पति-पत्नी में जमकर विवाद हुआ। और गुस्से में आरोपी पति मनोज ने टांगी से अपनी पत्नी हेलेन शीला पर एक के बाद एक कई बार वार कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons