LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

एक क्लिक में गिरिडीह के हर जमीन की मिलेगी जानकारी, राष्ट्रपति ने की अपर समाहर्ता को सम्मानित

गिरिडीहः
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने मंगलवार को गिरिडीह के अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा को भूमि सम्मान अवार्ड से सम्मानित की। न्यू दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में देश के 75 जिलों समेत गिरिडीह के अपर समहर्ता को प्लेटिनम ग्रेड प्रमाण पत्र और भूमि सम्मान अवार्ड देकर सम्मानित किया। और यह पहला मौका है जब जिला प्रशासन को इतने बड़े अवार्ड से सिर्फ इसलिए सम्मानित किया गया। क्योंकि पिछले कुछ महीनों में गिरिडीह जिले के तमाम और हर किस्म के जमीन को शत-प्रतिशत डिजीटलाईजेशन कर उनका पूरा ब्यौरा एक क्लिक में कंप्यूटर पर अपलोड कर दिया गया है। भू-राजस्व विभाग से जुड़े कर्मियों के साथ पीएमई कर्मियों का योगदान इस दिशा में सबसे अधिक रहा। जबकि जमीनांे को भारत सरकार के डीवएलआर वेबसाईट में अपलोड कराने में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की भूमिका भी बेहद महत्पूर्ण रही। डीसी के निर्देश पर अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा पिछले कई महीनों से जमीन के पूरा ब्यौरा अपलोड कराने में लगे रहे। इसके बाद गिरिडीह का चयन भारत सरकार ने डिजीटल इंडिया लैंड रिफॉर्म्स मॉडर्नईजेशन के लिए किया गया। जिसमें भारत सरकार ने जानकारी ली, तो इस दौरान गिरिडीह के 99 प्रतिशत कार्य को पूर्ण पाया गया। वहीं मंगलवार को विज्ञान में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने भूमि सम्मान अवार्ड और प्लेटिनम ग्रेड प्रमाण पत्र से गिरिडीह के अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा को सम्मानित किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons