राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियो ने मारी बाजी
10 स्वर्ण और 2 रजत पदक पर जमाया कब्जा
गिरिडीह। कोलकाता के एसभीएस विद्यालय में आयोजित हुए ताइकोफीस्ट ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने परचम लहराते हुए 10 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक हासिल किया है। बताया कि 27 से 29 दिसंबर 2022 को कोलकाता के एसभीएस विद्यालय में ओपन नेशनल ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे झारखंड से 50 सदस्यीय टीम गई हुई थी। जिसमे झारखंड टीम मंे गिरीडीह के 12 खिलाड़ी और एक कोच आकाश कुमार स्वर्णकार और टीम मैनेजर पिंकी कुमारी के साथ भाग लेने इस प्रतियोगिता में गई थी।
गिरिडीह जिला ताईक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि तीन दिन तक चले इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के अलग अलग राज्यो से से 900 खिलाड़ी खेलने आये थे और ये प्रतियोगिता चार आयु वर्ग के अलग-अलग वजन भार में खेला गया था। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग में गिरिडीह के 12 खिलाड़ियों ने झारखंड टीम की ओर से खेलते हुए उम्दा प्रदर्शन किया और परचम लहराया। जिसमे बालिका वर्ग में अर्पिता स्वर्णकार, कृतिका बर्मन, अर्टिना, तनीषा आर्या, प्रिया राज ने स्वर्ण पदक और पल्लवी कुमारी रजत पदक जीतने में कामयाब रही। वहीं बालक वर्ग में नयन भट्टाचार्य, अभिजीत सिंह, नितिन कुमार, प्रियोम मन्ना, कृष्णा कुमार स्वर्ण पदक और प्रिंस कुमार ने रजत पदक अपने नाम करने में कामयाब रहे।
गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के सुमिर शर्मा, डॉ विकास लाल, आकाश स्वर्णकार ,शशिकांत विष्वकर्मा, ज्योति कुमार, रोहित राय,मोहम्मद कुर्बान अली,पंकज कुमार ,राजुकमार,मनोहर वर्मा, बिरजू बर्मा एवं गिरीडीह जिला ताइक्वांडो संघ के सभी सदस्यों ने इन्हें स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर अपनी सुभकामना दी और इनके उज्वल भविष्य की कामना की।