LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत शास्त्रीनगर से भाजपाईयों ने उठाई मिट्टी

  • शहीद जवानों के लिए दिल्ली में हो रहा है अमृत वाटिका का निर्माण

गिरिडीह। भाजपा नगर कमिटी के द्वारा सोमवार को शास्त्री नगर बूथ नंबर 26 एवं 27 के क्षेत्र में मेरा माटी मेरा देश अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जहां नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह के द्वारा की गई। वहीं अभियान में जिला महामंत्री सुभाष सिंन्हा एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य चुन्नूकात सिंन्हा, नगर के प्रभारी रणजीत सिंह एवं सिंकु सिंन्हा सहित कई भाजपाई शामिल थे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा शास्त्री नगर की मिट्टी एकत्रित करने का काम किया गया।

मौके पर मौजूद भाजपाईयों ने बताया कि शहीद जवानों के लिए दिल्ली में अमृत वाटिका निर्माण हेतु कलश में सभी स्थानों से मिट्टी ली जा रही है। जिसमें मुख्य रूप से शास्त्री नगर के संयोजक अमर सिंन्हा, इंजीनियर विनय सिंह, नीलू सिंह, समीर दीप, आदित्य यादव, ज्योति शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रोफेसर विनीता कुमारी, महिला मोर्चा की अध्यक्षा संगीता सेठ, संजीत सिंह, बुथ अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह पप्पू, दारा हाजरा कुसुम सिंन्हा, तनुजा सहाय, शालिनी वैश्खियार, किशोरी प्रसाद सिंन्हा, डॉ आरके राणा, सुजय कुमार सक्षम, उत्कर्ष पांडेय वार्ड, पार्षद गुड़िया देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons