LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

मुफ्फसिल थाना के महेशपुर गांव में जंगली हाथी ने एक को कुचला, मौत

एक आदिवासी महिला को किया घायल

गिरिडीह। गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत महेशपुर में बुधवार की अहले सुबह साढ़े चार बजे जंगल से विचरण करते हाथियों के झुंड से बिछड़े एक हाथी ने 60 वर्षिय खुबलाल मंडल को कुचल कर मार डाला। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंडल अहले सुबह टहलने के लिए बाहर निकला था। घर से महज डेढ़ सौ गज की दूरी पर हाथी ने मृतक पर हमला बोल दिया। वहीं कजर राय भाग कर अपनी जान बचाया।

घटना के बाद हाथी बिरनी थाना क्षेत्र के खेदवारा पंचायत में घूस गया और खेदवारा गांव में एक आदिवासी महिला को घायल कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना वन विभाग व मुफ्फसिल पुलिस को दिया गया। इधर घटना की सूचना स्थानीय मुखिया पतिया मुर्मू को मिलने पर घटना स्थल पर पहुँचकर वन विभाग से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons