LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने पर कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

  • केन्द्र की मोदी सरकार पर लगाया जनता की आवाज को दबाने का आरोप

गिरिडीह। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद में सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में रविवार को कांग्रेसियों ने टावर चौक के पास सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर लगाकर उसके सामने दिनभर सत्याग्रह पर बैठे रहे।

मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से और हाल के दिनों में चलाए जा रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार काफी घबरा गई है और तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हैं। कहा कि एक षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी की सदस्यता संसद में समाप्त की गई है। ताकि लोगों की आवाज वह संसद में नहीं उठा सके। कहा कि कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी लगातार अपनी मांगों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखेगी।

सत्याग्रह कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, कांग्रेस का पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, अजय सिन्हा मन्टु, मदन विश्वकर्मा, समीर राज चौधरी, लड्डू खान, सद्दाम हुसैन, तनवीर हयात, सोनू खान सहित अन्य सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons