LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गिरिडीह के तिसरी में महिला और उसकी मासूम बेटी का शव मिला ससुराल के समीप कूप में, लगा हत्या का आरोप

गिरिडीहः
गिरिडीह के तिसरी में शनिवार को मां और उसकी दो साल की मासूम बेटी का शव घर के समीप कूप में तैरता हुआ मिला। मृतिका ममता देवी और उसकी बेटी परिणीती का शव कूप में होने की चर्चा फैली। तो गांव के लोग कूप के समीप जुटे। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद तिसरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंचे। वहीं सूचना पर ममता के माता-पिता सोनी देवी और तालेशवर यादव भी बेटी के ससुराल पहुंचे। और बेटी और नतिनी की हत्या का आरोप उसकी सास भीखनी देवी पर लगाया। हत्या के आरोपों के आधार पर पुलिस ने भीखनी देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। तो दुसरी तरफ मृतका का पति प्रमोद प्रसाद यादव और ससुर फरार बताया जा रहा है। संदेहास्पद मौत के इस मामले में पुलिस जांच मंे जुटी हुई है। लेकिन गांव में चर्चा पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अक्सर पति समेत ससुराल वाले ममता देवी को प्रताड़ित किया करते थे। संभवत, ममता के माता-पिता के लगाए आरोप भी सही हो।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons