LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गिरिडीह के बगोदर में चालक चला रहा था शराब के नशे में गाड़ी, पेड़ से टकराया, एक की मौत, दुसरा जख्मी

गिरिडीहः
गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके के बगोदर-सरिया रोड के जमुनिया मोड़ के समीप बुधवार को चार पहिया वाहन दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार पहिया वाहन में सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दुसरा व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया। हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मृतक उमेश मल्हार को बचाने की उम्मीद लिए बगोदर ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं महेन्द्र मल्हार का इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना प्रभारी सुख सागर सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। और हालात को समान्य किया। इस दौरान हादसे का शिकार चार पहिया वाहन को जब्त कर थाना ले गई। जानकारी के अनुसार मृतक उमेश मल्हार और महेन्द्र मल्हार दोनों गिरिडीह के घोड़थंबा के तारानाखो गांव के रहने वाले बताएं जा रहे है। जानकारी के अनुसार बगोदर से सरिया जा रहे हादसे की शिकार गाड़ी काफी तेज रफ्तार में था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मृतक उमेश मल्हार शराब के नशे में था। और नशे में गाड़ी वही चला रहा था। लिहाजा, जब गाड़ी बगोदर से सरिया के रास्ते में मुड़ा, तो सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। जिस पेड़ से मृतक और घायल का चार पहिया वाहन टकराया, उस पेड़ के परखच्चे उड़ा। तो गाड़ी तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons