LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के बेंगाबाद में सास की प्रताड़ना से तंग हो कर छोटी बहु ने की आत्महत्या

गिरिडीहः
गोतनी से विवाद के कारण सास की प्रताड़ना ने छोटी बहु को फांसी लगाकर आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बनहत्ती गांव में शनिवार को हुए घटना जब पूरे गांव में फैली तो काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मोंटी यादव के घर जुटी। जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने का कहना था कि मृतका सीमा देवी एक खुशमिजाज महिला थी। लेकिन हर रोज उसकी गोतनी उसे लड़ा करती थी। बड़ी बहु शंकुतला देवी और मृतका सीमा के बीच होते विवाद के कारण उसकी सास अनिता देवी हर रोज सीमा को प्रताड़ित भी किया करती। संभवत शनिवार को इसी कारण सीमा ने अपने ससुराल के कमरे में खुद को अकेले पा कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके वाले भी पहुंचे।

Please follow and like us:
Hide Buttons