गिरिडीह में भाजपा नेत्री ने किया नारी फगुआ कार्यक्रम का आयोजन, गुलाल लगाकर महिलाओं ने की जमकर मस्ती
गिरिडीहः
होली का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे ही फगुआ का रंग भी पूरे परवान है तो पांरपरिक गीत भी भाईचारे के इस त्योहार को और प्रफूल्लित कर रहे है। मंगलवार को ही गिरिडीह की भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार ने नारी फगुआ कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं के साथ युवतियों और युवक जुटे। मौके पर भाजपा नेत्री रागिनी लहरी, नीतू शोला, ललिता बरनवाल, पुष्पा शक्ति, राखी टारको समेत कई महिलाएं इस नारी फगुआ कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग रंगो में डूबी नजर आई।

एक तरफ फगुआ के पांरपरिक गानों पर झूमती महिलाएं और एक-दुसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई देती महिलाओं का उत्साह कमोवेश, देखते ही बन रहा था। गीत-संगीत के बीच महिलाओं ने भाजपा नेत्री के नेत्तृव में महिलाएं गुलाल तो लगाई ही थी। इस दौरान कई महिलाएं त्योहार को देखते हुए अलग अंदाज में नजर आई।

लजीज व्यंजन के बीच महिलाआंे की टोली ने जमकर होली खेली। तो युवतियां भी कुछ इसी अंदाज में दिखी। मौके पर आयोजन स्थल पर ही महिलाओं के बीच होली क्वीन कार्यक्रम का आयोजन किया भी किया गया था। जिसमें कई महिलाओं ने हिस्सा लिया। होली क्वीन प्रतियोगिता में महिलाएं गुलाल के अलग-अलग रंग लगाकर शामिल हुई।