गिरिडीह में आम आदमी पार्टी ने किया गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन
गिरिडीहः
दिल्ली सीएम के आवास पर तोड़फोड़ की घटना से गुस्साएं आम आदमी पार्टी के गिरिडीह इकाई ने गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। पार्टी के संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा के नेत्तृव में ही पार्टी के कार्यकर्ता झंडा मैदान से गृहमंत्री अमित शाह का पुतला लिए निकले। और शहर भर में गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टावर चाौक पहुंचे। जहां आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का पुतला दहन किया। कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म पर आपत्तिजनक बयान से गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला किया था। इसके बाद आप के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सीएम के घर तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित हो कर गृहमंत्री का पुतला दहन किया।

पुतला दहन के दौरान पार्टी के प्रर्देश संगठन ंमत्री दिनेश यादव ने कहा कि आप के बढ़ते जनाधार से भाजपा में अब भय पैदा हो गया है। फिल्म पर बयान तो अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला एक बहाना रहा। जब तेरह साल सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा ने कभी कश्मीरी पंडितों की सुध नहीं ली। तो अब फिल्म पर बयान को गलत बताकर सीएम के घर तोड़फोड़ कर रही है। इस दौराप पुतला दहन में पार्टी के निर्मल महतो, राजीव रंजन, रोहित वर्मा, रोजन असंारी, अभिषेक सिन्हा, मेहबूब अंसारी, अकबर अंसारी, साजिद अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।