LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

चार सालों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास के बजाय सिर्फ झारखंड को लूटा: रविन्द्र राय

गिरिडीह। शनिवार को जहां ईडी सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही थी, वहीं कोडरमा के पूर्व सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रविंद्र राय ने शनिवार को शहर के न्यू बरगंदडा स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता करते हुए हेमंत सरकार के साथ-साथ स्थानीय सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने के बाद राज्य का विकास करने के बजाय सिर्फ लूटने का काम किया है जिसके कारण ही ईडी उनके पीछे लगी हुई है। कहा कि गिरिडीह के सीएम माने जाने वाले सदर विधायक सोनू भी अब सतारूढ़ दल में होने के कारण राजनीति प्रतिशोध ले रहे है और गिरिडीह के विपक्षी दलों के नेताओं पर झूठे केस दर्ज करा रहे है। कहा की लूट में तो सदर विधायक सोनू ने भी कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। कहा कि हेमंत सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में एक भी बड़े प्रोजेक्ट पूरे राज्य में नहीं लगे। वहीं गिरिडीह में पिछले दो साल से उसरी नदी पर पुल तक नही बन पाया और न ही मेडिकल कॉलेज और अभियंता कॉलेज का प्रोजेक्ट ही धरातल पर उतर पाया है। प्रेसवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा नेता संजीत सिंह पप्पू, सदानंद राम और जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा समेत कई भाजपाई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons