LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के बिरनी में कांग्रेस ने किया मिलन समारोह का आयोजन, पहुंचे प्रर्देश अध्यक्ष समेत कई नेता

गिरिडीहः
बिरनी में गिरिडीह कांग्रेस कमेटी का मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मिलन समारोह में पार्टी के प्रर्देश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, गिरिडीह अध्यक्ष धनजंय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, जमुआ विस की प्रभारी डा. मंजू कुमारी, प्रर्देश सचिव अजय सिन्हा मंटु, नरेश वर्मा और युवा मोर्चा के अध्यक्ष हसनेन अली भी शामिल हुए। इस दौरान मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रर्देश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अब आने वाले 2024 के लोस चुनाव को नए फार्मूले के साथ लड़ेगी। क्योंकि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक राहुल गांधी ने पूरे देश को एकजुटता में पिरोने का काम किया। राहुल गांधी की यात्रा देश और संविधान को सुरक्षित करने का था। और इस यात्रा ने पिछले चुनाव में अपना परिणाम भी दिखाया। कांग्रेस के प्रर्देश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले अब हर चुनाव में राहुल गांधी का नया रुप जनता को दिखेगा। प्यार और एकजुटता से देश चलेगा। इसका सीधा संदेश जनता को दिया गया। क्योंकि भाजपा के पिछले नौ साल के कार्यकाल में सिर्फ हिंदु-मुस्लिम की राजनीतिक होता रहा। बेेरोजगारी और मंहगाई के मुद्दे पर भाजपा हमेशा चुप रही है। इस बीच मिलन समारोह को पार्टी के कई नेताओं ने संबोधित किया। समारोह में इंटक के प्रर्देश अध्यक्ष राज किशोर सिंह, कांग्रेस के प्रर्देश कार्यकारी अध्यक्ष शाहजादा अनवर, पार्टी के बिरनी प्रखंड अध्यक्ष निरंजन राय, आशिक अंसारी, आबिद अंसारी, सलीम अंसारी, वासुदेव वर्मा, असलम मलिक, कुमार गौरव, नेसाब अहमद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons