भंडारीडीह में दामाद ने सास ससुर के साथ की मारपीट, दामाद सहित 6 लोग हुए घायल
- सास ससुर ने दामाद पर लगाया रूपये व गहने छीनने का आरोप
- दामाद ने भी सास ससुर पर लगाया पीटने का आरोप, बेटी ने भी दिया पति का साथ
गिरिडीह। शहर के भंडारीडीह के मवेशी अस्पताल के समीप रविवार को दामाद बिनोद साहू ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सास ससुर के साथ मारपीट कर दिया। जिसमें सास ससुर सहित दोनों पक्ष से 6 लोग घायल हो गए है। हैरानी की बात रही की पिटाई से जख्मी सास-ससुर रपण गुप्ता ने दामाद के साथ-साथ बेटी पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी भी जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जूट गए।

इधर मवेशी अस्पताल निवासी रपन गुप्ता और उनकी पत्नी ने अपने दामाद बिनोद साहू पर आरोप लगाते हुए कहा की उनके दामाद बिनोद साहू और उनकी बेटी मटरुखा से हर दो तीन महीना में यहाँ आकर पैसे और जेवर देने की मांग करने लग जाते है। और जब इसका विरोध किया जाता है तो उनका दामाद उन्हें पीटने लग जाता है। इसी क्रम में रविवार को दामाद बिनोद साहू और उनकी बेटी घर आ गए और पैसे के साथ जेवर मांगने लगे। जब विरोध किया तो बिनोद साहू ने घर में घुसकर बक्शा तोड़ दिया और दस हजार समेत बक्शे में रखे जेवर भी निकाल लिया। इतना ही नहीं दोनो दामाद बेटी ने रपन गुप्ता के साथ उनकी पत्नी मोहिनी देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य पूजा देवी और काजल कुमारी को लाठियो से पीट दिया। जिससे चारों घायल हुए है और घर में रखे कई समान तोड़कर फरार हो गए।
इधर बिनोद साहू ने भी अपने ससुर रपन गुप्ता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की मौत एक हादसे में होने के बाद वो सूरत में रहकर काम करते है। कुछ दिनों के लिए गिरिडीह आए थे, और अब जा रहे है। लिहाजा, अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ने आए हुए थे। लेकिन उनके सास ससुर अपनी बेटी को रखने के लिए तैयार नहीं हुए और दोनों ने उन्हें पिटना शुरू कर दिया।