LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

उसरी बचाओ अभियान को सहयोग करने वाले लोगों को किया गया सम्मानित

  • अतिथियों ने उसरी बचाओ अभियान के द्वारा किए जा रहे कार्यों की की सराहना

गिरिडीह। उसरी बचाओं अभियान के द्वारा रविवार का परिसदन भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सलूजा गोल्ड के मनी सलूजा, विशिष्ट अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस नेता मंटू सिन्हा, बीजेपी नेता विनय सिंह सहित कई अतिथि शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों ने कोर कमिटी के सदस्यों व अभियान के सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मौके पर उसरी बचाव अभियान के कोर कमिटी के राजेश सिन्हा, आलोक रंजन, सूरज नयन, विकाश सिन्हा, राजीव रंजन, मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की रिया अग्रवाल सहित अन्य कई लोगों को उसरी बचाओ अभियान को सर्पोट करने के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने उसरी बचाओ अभियान के द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान व जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि उसरी बचाओ अभियान द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा न सिर्फ लोगों में जागरूकता आ रही है बल्कि लोग बढ़चढ़कर अभियान में शामिल हो रहे है। वहीं राजेश सिन्हा ने बताया कि यह अभियान पूरे झारखंड को सिखाएगा कि बिना सरकारी फंड या बिना संबंधित विभाग के मदद के भी आम और खास लोगांे के सहयोग से अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons