LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

घर घर पधारे गणपति बप्पा, भक्तों ने पूजा पंडालों में किया बप्पा का आह्वान

  • केन्द्रीय पूजा समिति ने भव्य पंडाल में गणेश प्रतिमा स्थापित कर की पूजा अर्चना
  • दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

गिरिडीह। मंगलमूर्ति और प्रथम पूज्य के अधिकारी भगवान श्री गणेश का आगमन बुधवार को हुआ। गिरिडीह में ही 21 साल की परंपरा के अनुसार लाल बाग के राजा यानी श्रीश्री गणेश महोत्सव केंद्रीय पूजा समिति द्वारा शहर के टावर चौक स्थित शिव महावीर मंदिर के प्रांगण में भव्य पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि विधान से गणपति बप्पा का आह्वान किया। वैसे शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों और पचम्बा में दर्जनों भव्य पूजा पंडाल बनाए गए। जहा विध्न विनाशक और मंगल मूर्ति भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित किया गया था। भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ गणपति बप्पा का आह्वान किया, और सुख समृद्धि के साथ निरोगिकाया का आर्शीवाद मांगा। घंटो चले पूजा अर्चना के बाद आरती हुई, तो पूजा समिति की और से प्रसाद का वितरण भी किया गया।

इस मौके पर पूजा पंडालों में गणेश पूजा के कई भजन भी भक्तो के कानो में मिश्री घोल रहे थे। कमोबेश, ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर गणपति बप्पा के आराधना में ही सारा दिन जुटा रहा। वही देर शाम होते ही भक्तो की भीड़ गणपति बप्पा के दर्शन के लिए निकली, और पंडालों में मंगल मूर्ति के दर्शन की।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons