LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

दो कैबिनेट की बैठक के फैसले को पूरा नहीं कर हेमंत सरकार ने जलसहियाओं को छलाः जलसहिया संघ

गिरिडीहः
हेमंत सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में गिरिडीह के जलसहियाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जलसहियाओं के सम्मेलन में हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान सम्मेलन में जिले भर की जलसहियाओं ने हिस्सा लिया। कर्मचारी नेता अशोक सिंह ने कहा कि हर माह हेमंत सरकार कैबिनेट की बैठक ले रहे है। और जलसहियाओं को लेकर बड़े-बड़े घोषणाएं हो रही है। लेकिन एक भी पूरा नहीं हो रहा है। क्योंकि पिछले 37 माह का मानेदय अब भी बकाया है। जबकि पूर्व में कैबिनेट के बैठक में जलसहियाओं को साड़ी और मोबाइल फोन देने का घोषणा हुआ था। वह पूरा नहीं हुआ, तो दुसरे कैबिनेट के बैठक मंे जलसहिया को बकाया मानदेय भुगतान के लिए करोड़ो का बजट पास किया गया। यही नही हेमंत सरकार ने पूरे राज्य भर में पोस्टर-बैनर लगाएं कि दीपावली और छठ में बकाया मानदेय का भुगतान किया जाएगा। लेकिन दोनों त्योहार गुजर गए, और फूटी कौड़ी का भुगतान नहीं हुआ। और दुसरी तरफ जलसहियाओं को जल जीवन मिशन से अलग कर दिया गया। जल जीवन मिशन को ठेकेदारी प्रथा से कराकर हेमंत सरकार ने जनविरोधी होने का परिचय दिया है। इधर सम्मेलन में कई जलसहियाएं मौजूद थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons