गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले गिरिडीह में निकल रहा प्रभात फेरीए सिख संगत हुए शामिल
गिरिडीह
सिखो के गुरू गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व के आने में फिलहाल कुछ दिनों का वक्त हैं। लेकिन गिरिडीह सिख सभा द्वारा शहर में प्रभात फेरी का आयोजन पिछले दो दिनों से जारी है। हर रोज अहले सुबह सिख संगत अपने ईस्ट गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर शहर में प्रभात फेरी का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार की अहले सुबह शहर में प्रभात फेरी का आयोजन शहर के पंजाबी मुहल्ला के गुरूद्वारा से किया गया। जहा पहले कम समय के लिए शब्द कीर्तन हुआ। इसके बाद अहले सुबह ही ठंड में सिख संगत के भक्तो ने एक वाहन में गुरुग्रथ साहिब को लेकर शहर भ्रमण किए।
इस दौरान मोंगिया समूह के चेयरमैन डॉ गुणवंत सिंह मोंगियाए सलूजा गोल्ड समूह के चेयरमैन डॉ अमरजीत सिंह सलूजाए तरणजीत सिंह सलूजाए सतविंदर सिंह सलूजाए जोरावर सिंह सलूजाए हरेंद्र सिंह सलूजाए ऋषि सलूजा और सनी सिंह सलूजा के साथ चरणजीत सिंह सलूजा समेत कई महिलाएं और युवा मौके पर प्रभात फेरी में शामिल दिखें।