LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गिरिडीह की बाल विवाह एक्टिविस्ट भागीरथी को मिला चेंज मेकर अवार्ड

  • रांची में आयोजित कार्यक्रम में मिराकल फाउंडेशन व बाल संरक्षण आयोग ने किया सम्मानित

गिरिडीह। नई दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था मिराकल फाउंडेशन व झारखण्ड बाल सरंक्षण आयोग द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक्टिविस्ट तथा बनवासी विकास आश्रम, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन से जुडी भागीरथी देवी को चेंज मेकर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान होटल कैपिटल हिल, रांची में दिया गया। इस दौरान बनवासी विकास आश्रम, गिरिडीह के सचिव सुरेश कुमार शक्ति भी साथ थे।

बगोदर प्रखंड के मांझीलाडीह गाँव की रहने वाली भागीरथी देवी खुद भी बाल विवाह की शिकार हुई थी। इनकी शादी 13 वर्ष के उम्र में हो गई थी। जिसके बाद उनकी पढ़ाई रुक गई। शादी के तुरंत बाद मां बनने से शारीरिक एवं मानसिक परेशानियां होने लगी। इन सब परेशानियों का सामना करते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखा और ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की। साथ ही एक बार उप मुखिया भी चुनी गई। आज भागीरथी देवी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान से जुड़ कर बगोदर प्रखंड के दस हज़ार से अधिक लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलवा चुकी हैं तथा दर्जनों बालक बालिकाओं को बाल विवाह का शिकार होने से बचाई है। सरकार के योजनाओं से जोड़कर उनके पूनर्वास का कार्य की है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons