दुमका में तीसरी बेटी की हत्या पर हेमंत सरकार पर भड़की गिरिडीह की भाजपा नेत्री
गिरिडीहः
दुमका में तीसरी बेटी के साथ दर्दनाक घटना ने एक बार फिर राज्य को झकझोर दिया है। तो लगे हाथ भाजपा भी इस गर्म मुद्दे पर हेमंत सरकार पर भड़ास निकाले हुए है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा के प्रर्देश कार्यसमिति की सदस्य और गिरिडीह की भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर हेमंत सरकार पर भड़ास निकालते हुए कहा कि हेमंत सरकार के शासन में सबसे अधिक बेटियों को निशाना बनया जा रहा है। और वह भी उनके अनूज के विधानसभा क्षेत्र में ही सबसे अधिक बेटियों को अपना जान गंवाना पड़ रहा है। भाजपा नेत्री शालिनी ने कहा कि संथाल परगना में चाहकर भी पुलिस अपराध को रोक नहीं पा रही हैै। क्योंकि पूरे पुलिस को अवैध वसूली में व्यस्त कर दिया गया है। और लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ रही है। भाजपा नेत्री शालिनी ने कहा कि दिनोंदिन राज्य में कानून व्यवस्था का ग्राफ गिरता जा रहा है। और सीएम सिर्फ दिखावे के घोषणाओं में व्यस्त है।