LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गिरिडीह के सरिया में पेड़ से टकराया बाइक, युवक की मौत

  • तेज रफ्तार के कारण हुई दुर्घटना

गिरिडीह। गिरिडीह के सरिया थाना इलाके के श्रीडीहा गांव में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिसे बाइक श्रीडिहा गांव के एक पेड़ से टकरा गया। पेड़ से टकराने के साथ ही 28 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक विक्की गिरी बगोदर थाना इलाके के खटिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद सरिया थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और पूरे मामले की जानकारी लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इस दौरान जानकारी मिलने के बाद बगोदर विधायक विनोद सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और मौके पर मौजूद परिजनों का हिम्मत दिया। घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शी सागर गिरी की माने तो मृतक विक्की काफी तेज रफ्तार में बाईक चला रहा था। जिससे उसका बाइक पेड़ से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वैसे ये स्पष्ट नही हुआ है कि मृतक विक्की अपने बाइक से कहा जा रहा था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons