गिरिडीह युवा कांग्रेस ने किया पीएम मोदी का पुतला दहन, किया जमकर नारेबाजी
गिरिडीहः
वायनाड से राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने से से गुस्साएं कांग्रेस का आक्रोश भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ फूट पड़ा। शुक्रवार को गिरिडीह युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हसनैन अली के नेत्तृव में शहर के टावर चाौक में पीएम मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं में यश सिन्हा, बिलाल अहमद, शाहनवाज कुरेशी, रामचन्द्र कुशवाहा, शान इमाम, विक्की कुमार, गोल्डेन अंसारी, सुरज कुमार रोहित दास समेत युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। और झंडा मैदान से पीएम मोदी का पुतला लिए शहर भ्रमण में निकले। भ्रमण के क्रम में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। और आरोप लगाते हुए कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दा समेत अदाणी समूह के खिलाफ संसद में लगातार आवाज उठाने से भाजपा बौखलाई, और राहुल गांधी को संसद से बेदखल कराया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस के इशारों पर देश चलाने चलाने वाले पीएम मोदी के इस तानाशाह रवैया को युवा हमेशा याद रखेगें। इधर शहर भ्रमण के बाद युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता टावर चाौक पहुंचे, और पीएम मोदी का पुतला दहन किया।




