LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह वनवासी कल्याण केन्द्र ने डुमरी के एकल विद्यालय स्कूलों में किया बाल मेले का आयोजन

गिरिडीहः
गिरिडीह के डुमरी के बुधुडीह स्थित दो स्कूलांे में वनवासी कल्याण केन्द्र ने रविवार को बाल मेला का आयोजन किया। बुधुडीह के मोटियाबेड़ा और बुधुडीह एकल विद्यालय में आयोजित बाल मेले में कई छात्रों ने हिस्सा लिया। वनवासी कल्याण केन्द्र के इस बाल मेले की शुरुआत स्कूल के हेडमास्टर भक्त राम महतो और केन्द्र के अध्यक्ष विनोद केसरी ने दीप जलाकर किया। जबकि हेडमास्टर भक्त राम महतो के साथ छात्रों ने ओम का उच्चाकरण करने के साथ सूर्य नमस्कार भी किया। छात्रों के साथ केन्द्र के विनोद केसरी और प्रवीण मिश्रा ने सामूहिक रुप से हर क्रियाआंे में शामिल हुए। इस दौरान वनवासी कल्याण केन्द्र के सदस्यों ने दोनों एकल विद्यालय के छात्रों के बीच उनके बेहतर अध्यन के लिए कॉपी-किताब के साथ कलम और टॉफी का भी वितरण किया। और कहा कि एकल विद्यालय का मकसद ग्रामीण छात्रों के भविष्य को बेहतर करना है। उन्हें अच्छी शिक्षा देने के साथ सनातन संस्कृति की भी जानकारी देना है। इधर बाल मेले के दौरान कल्याण केन्द्र के सचिव अमित श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष निशांत शर्मा, नीलकंठ मल्लाह, केन्द्र के खेल प्रमुख राम लाल मुर्मु, शिव लाल बेसरा, एकल विद्यालय के शिक्षक सुरेश सोरेन, सुरेन्द्र महतो समेत केन्द्र के कई सदस्यों ने महत्पूर्ण भूमिका निभाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons