गिरिडीह कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया स्थापना दिवस, पुराने कांग्रेसियों को किया गया सम्मानित
गिरिडीहः
गिरिडीह कांग्रेस कार्यालय में पार्टी का 139वां स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी के अध्यक्ष धनजंय सिंह के नेत्तृव में हुए मनाएं गए स्थापना दिवस की शुरुआत अध्यक्ष ने पार्टी का झंडोतोलन कर किया। जबकि स्थापना दिवस कार्यक्रम में कई पुराने वयोवृद्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर अध्यक्ष धनजंय सिंह ने कहा कि आजादी की भूमिका जिस कांग्रेस का देन रहा। वो कांग्रेस आज भी देश का नेत्तृव करने की क्षमता रखता है। पूरा देश कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर गौरन्वित महसूस करता है। क्योंकि एक-एक भारतीय से कांग्रेस जुड़ा हुआ है तो कांग्रेस भी एक-एक भारतीय को अपने दल का समर्थक और कार्यकर्ता मानता है। इधर स्थापना दिवस को लेकर पार्टी के अजय सिन्हा, अशोक विश्वकर्मा, बलराम यादव, उपेन्द्र सिंह, मुकेश साहु, महमूदअली खान लड्डु, सूजीत मंडल, बेलाल, ऋषिकेश मिश्रा, पोरेश नाथ मित्रा, अभय मंडल, सीताराम पासवान, कमल नयन सिंह, चन्द्रशेखर सिंह समेत कई मौजूद थे। जबकि कार्यक्रम में जिन पुराने कांग्रेसियों को सम्मानित किया गया। उसमें द्वारका साहु, यमुना शर्मा और वशिष्ट चाौधरी मौजूद थे।