LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

सड़क सुरक्षा को लेकर गिरिडीह पुलिस ने किया सेमिनार का आयोजन

  • छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बाबत दी गई जानकारी दी

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस की ओर से गुरुवार को नगर भवन में सड़क सुरक्षा को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम, एसपी अमित रेनू, डीटीओ रोहित सिन्हा, भाजपा नेता प्रो0 विनिता कुमारी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा, साउथ एशिया रिस्पॉन्स टीम के अधिकारी रवि कुमार सहित कई अधिकारियों के अलावे स्कूलों के छात्र छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान मुख्य रूप से स्कूली बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को सड़क पर वाहन लेकर निकलने के दौरान जरूरी कागजात व सुरक्षा के नियमों के पालन करने की भी जानकारी दी गई। इस दौरान सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने पर भी जोर दिया गया।

सेमिनार को संबोधित करते हुए एसपी अमित रेणु सहित अन्य अतिथियों ने कहा कि वाहन चलाते समय सुरक्षा के नियमो का पालन करना आवश्यक है। नशे की हालत में वाहन बिल्कुल नहीं चलाये, क्योंकि अधिकांश सड़क दुर्घटना नशे की हालत में बाइक चलाने से होती है। कहा कि अगर किसी घायल की मदद करते है तो पुलिस आपको परेशान नहीं करेगी। वहीं झालसा सचिव शौरभ कुमार गौतम ने बताया कि अगर आप वाहन चला रहे हैं तो सभी कागजात साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप डिजिटल कागजात अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन में रखे, इसे आप दिखा सकते हैं।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons