LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

हेमंत सरकार पर योजनाओं में लूट की छूट देने का आरोप लगा गिरिडीह नगर निगम कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस, मंगलवार से हड़ताल पर जाने का निर्णय

गिरिडीहः
एक तरफ सरकारी कर्मियों को खुश करने के लिए हेमंत सरकार नित्य नए घोषणाएं कर रही हैै। तो दुसरी तरफ इसी हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी और विश्वासघाती सरकार का आरोप लगाकर सोमवार की देर शाम गिरिडीह नगर निगम कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। हेमंत सरकार पर सरकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी राज्य के नगर निगम मंे पदाधिकारियों और ठेकेदारों को लूट की छूट देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार से हड़ताल पर जाने का घोषणा किया। हड़ताल के पूर्व संध्या में शहर में निकले मशाल जुलूस को लेकर निगम कर्मियों में हेमंत सरकार के प्रति आक्रोश फूट पड़ा। और निगम के कर्मियों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी करते दिखे। वैसे मंगलवार से शुरु होने वाले हड़ताल के बाद निगम कर्मी भी नहीं बता पा रहे है कि हड़ताल कब खत्म होगा, क्योंकि झारखंड लोकल बॉडील इंप्लाईज फेडरेशन के आह्वान पर निगम कर्मियों से किए गए हेमंत सरकार के विश्वासघात से गुस्सा है। लिहाजा, फेडरेशन के निर्देश पर हड़ताल को राज्य भर में किया जा रहा है। और उसी के आह्वान के बाद खत्म होना है। झंडा मैदान से निकले मशाल जुलूस में संगठन मंत्री अशोक सिंह, मृत्युजंय सिंह, लखन हरिजन, शंभू सिंह, श्रीकांत यादव, आकाश सिंह, राजा हाड़ी, निशांत वर्मा, रोहित सिंह, मोहन वर्मा समेत कई कर्मी शामिल हुए। और शहर भ्रमण करते हुए टावर चाौक पहुंचे। जहां हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons