LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

दुकानों के किराया वृद्धि के खिलाफ गिरिडीह झामुमो ने किया उप नगर आयुक्त से मुलाकात, वार्ता के बाद हुआ कम

गिरिडीहः
शहर के दुकानदारों का किराया वृद्धि मामले में गुरुवार को झामुमो ने गिरिडीह उप नगर आयुक्त स्मृति कुमारी से मुलाकात किया। इस दौरान झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व पार्षद सुमित कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, राकेश सिंह, अभय सिंह, राहुल कुमार और मो. तारिक समेत कई दुकानदार भी इस दौरान बैठक में मुलाकात के दौरान शामिल हुए। उप नगर आयुक्त से मुलाकात के क्रम में झामुमो नेताओं ने कहा कि जिस स्तर पर दुकानों का किराया बढ़ाया गया है। वो कहीं से सही नही है। ऐसे में दुकानदारों का आक्रोश भड़कना स्वाभाविक है। झामुमो नेताओं की अपील के बाद उप नगर आयुक्त ने भी माना कि किराया काफी बढ़ा था। अब दुकानदारों से नया किराया कुछ और लिया जाएगा। और नए किराए के रुप में महज डेढ़ सौ रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी। तो हर तीन साल में 10 फीसदी किराया ही बढ़ाया जाएगा। झामुमो नेताओं से वार्ता के बाद उप नगर आयुक्त ने भरोषा दिलाया कि किराया 130 से 150 ही लिया जाएगा। उप नगर आयुक्त के इस सुझाव को दुकानदारों ने भी माना, और 150 तक किराया देने को तैयार हुए। उप नगर आयुक्त ने कहा कि दुकानों के किराये से ही निगम के सारे कर्मियों को वेतन भुगतान किया जाता है। तो अन्य महत्पूर्ण कार्य इसी किराये की राशि से पूरा किया जाता है। वैसे बढ़े हुए किराये को लेकर भले ही राजनीति किया गया। लेकिन सच्चाई यही है कि बोर्ड के पिछले महीने 18 अप्रेल को हुए अंतिम बैठक में सारे पार्षदों ने किराया वृद्धि अधिक करने का सुझाव दिया था। इसी अंतिम बैठक में उप नगर आयुक्त ने शहर के दुकानदारों का किराया अधिक बढ़ाई। इस बात को उप नगर आयुक्त को स्वीकारती है। लेकिन जब भाड़ा वृद्धि हुआ, और विरोध शुरु हुआ। तो झामुमो के साथ कुछ वार्ड पार्षद मिलकर राजनीतिक रोंटी भी खूब सेेकनें का काम किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons